छतरपुर (सुबोध त्रिपाठी)। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए एक अनूठी पहल की है। उन्होंने भाजपा कार्यालय से छतरपुर रेलवे स्टेशन तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया।
इस दौरान राज्यमंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक और वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी क्षेत्रीय दौरों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


