देवास, हेमंत गुर्जर। जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने टोंकखुर्द एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर फैक्ट्री निरीक्षण और विस्फोटक सामग्री की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.03.04 PM
WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.03.05 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.03.05 PM (2)
WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.03.05 PM


वहीं राज्य शासन ने सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे को भी निलंबित किया है। उन पर फैक्ट्री संचालन को लेकर समय-समय पर निरीक्षण और आवश्यक रिपोर्टिंग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल को भी निलंबित कर दिया है।


जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर निगरानी में गंभीर कमी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे भी अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।