नई दिल्ली। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स-गाइड्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सेवा, अनुशासन, समर्पण व राष्ट्र प्रेम के मूल्यों के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स युवा शक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। इससे जुड़े सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर 'भारत स्काउट्स एवं गाइड्स' के स्थापना दिवस की सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास में स्काउट्स एवं गाइड्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। आप सभी का सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित यह संगठन युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।"

भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित यह संगठन युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी प्रदेशवासियों को "भारत स्काउट्स एंड गाइड्स" के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। राष्ट्र व समाज के उत्कृष्ट एवं नवीन निर्माण में इस संगठन का अद्वितीय योगदान है।"

उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुशासन, सेवा, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों के माध्यम से यह संगठन बच्चों एवं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण और समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने में संगठन का योगदान सराहनीय है।"

बता दें कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में मदद करने के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्सल की स्थापना 7 नवंबर, 1950 को की गई थी। इसका आदर्श वाक्य 'तैयार रहो' है।