भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन उपरांत प्रदेश भर के 82 पुलिस निरीक्षकों (टी.आई.) के तबादले कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर जारी इस सूची में विभिन्न जिलों के थानों व शाखाओं में पदस्थ निरीक्षकों को विशेष शाखाओं, प्रशिक्षण अकादमियों और विंगों में भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति के तहत अधिकारियों को तय समयावधि में कार्यमुक्त किया जाए।

छतरपुर जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकों की सूची:

जारी तबादला सूची में छतरपुर जिले में पदस्थ 4 पुलिस निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें राज्य स्तर की विभिन्न विशिष्ट विंगों एवं मुख्यालयों में पदस्थ किया गया है:

  1. निरीक्षक श्याम बेन – जिला छतरपुर से नारकोटिक्स विंग, इंदौर
  2. निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार अहिरवार – जिला छतरपुर से एसटीएफ (STF) मुख्यालय, भोपाल
  3. निरीक्षक रामसिया चौधरी – जिला छतरपुर से अजाक/अअवि (AAV) पुमु, भोपाल
  4. निरीक्षक मनोज कुमार गोयल – जिला छतरपुर से राज्य सायबर मुख्यालय, भोपाल


पीटीएस, एसटीएफ और सायबर विंग में भेजे गए अधिकारी

इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत बड़ी संख्या में निरीक्षकों को नारकोटिक्स विंग इंदौर, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) मुख्यालय भोपाल, राज्य सायबर सेल मुख्यालय तथा पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) रीवा, पचमढ़ी, सागर, तिघरा, भौरी व उज्जैन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) रियाज़ इकबाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी निलंबन में हो, तो उसे कार्यमुक्त न करते हुए मुख्यालय को तत्काल अवगत कराया जाए।


दे​खिए पूरी सूची