छतरपुर। जैन धर्म के पर्यूषण महापर्व के दौरान 10 दिनों तक आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं का डेरा पहाड़ी जैन मंदिर में समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पीके जैन ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

समाजसेवियों और सहयोगियों का हुआ सम्मान

दशलक्षण पर्व के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए जैन समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ‘अन्नू’, डेरा पहाड़ी मंत्री इंजी. आरके जैन, महामंत्री अजीत जैन, पूर्व उपाध्यक्ष रीतेश जैन, विकास जैन मंडी इंस्पेक्टर, अभिषेक जैन सटई, प्रवीण जैन, प्रशांत जैन, रविंद्र जैन, नितिन जैन, प्रियंक जैन एवं मैनेजर राजेंद्र जैन को सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

जैन समाज द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रो. सुमति प्रकाश जैन, अरविंद जैन ‘दीपू’, नवनीत जैन ‘बंटी’, रीतेश जैन ‘चेतगिरी’ एवं अतुल जैन को भी सम्मानित किया गया। वहीं पर्यूषण पर्व के दौरान 5 से 10 दिनों तक उपवास करने वाले श्रावकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

108 जैन पाठशालाओं में आयोजित हुई जैन सम्राट गौरव प्रतियोगिता

भारतीय जैन मिलन द्वारा आयोजित ‘जैन सम्राट गौरव प्रतियोगिता’ के विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। क्षेत्रीय संयोजक पंकज कुमार जैन ने बताया कि जैन सम्राटों के बारे में बच्चों को जानकारी देने और धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता एक साथ 108 जैन पाठशालाओं में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता के आयोजन में रीतेश जैन पूर्व उपाध्यक्ष जैन समाज, संजय जैन फट्टा, प्रवीण जैन ज्ञानदीप एवं स्मिता जैन रेवा का सहयोग रहा। वहीं श्रीमती शोभा जैन, श्रीमती शर्मिला जैन, श्रीमती हीरा जैन, श्रीमती वैशाली जैन, श्रीमती प्रतिमा जैन, अस्मिता जैन, अमृता जैन, लक्ष्मी जैन एवं अर्चना जैन ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

प्रश्नोत्तरी से लेकर भजन तक हुईं प्रतियोगिताएं

पर्यूषण पर्व के दौरान जैन सम्राट गौरव प्रश्नोत्तरी, माडल सजाओ प्रतियोगिता, कौन बनेगा धर्म शिरोमणि, पार्सल तो पार्सल, अंताक्षरी, प्रश्न मंच और भजन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. सुरेश बजाज, दिलीप जैन स्टेनो, विजय जैन बजाना, राजीव जैन अरिहंत इलेक्ट्रॉनिक्स, मुकेश डेवड़िया, मनोज जैन बजाना, पंकज बडकुल, अभिषेक जैन सटई, मनीष जैन चेतगिरी, सुदेश जैन तारण मेडिकल, प्रो. एनके जैन, इंजी. आरके जगाती, इंजी. डॉ. सौरभ जैन एवं विकास जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।