Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में पेंशनर्स समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

छिंदवाड़ा में पेंशनर्स समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 10:28 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा ,जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाज एवं नव जागृति वरिष्ठ जन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 10 मार्च को पेंशनर्स समाज भवन में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर नीलिमा बागरे रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रंजना टांडेकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और होली के पारंपरिक गीतों के साथ हुई, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया।इस दौरान वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष एसडीए तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इससे उन्हें एक-दूसरे से मिलने, अपने अनुभव साझा करने और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स समाज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे वरिष्ठजनों में उत्साह बना रहता है।


समारोह में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से आए पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान होली के गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी मिलन के साथ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्द तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। पूरे समारोह के दौरान होली के रंग, उमंग और पारंपरिक गीतों से माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)