छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। शहर के शिवनगर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 5 स्थित जन सेवा केन्द्र में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सुबह से ही शिविर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जहां मरीजों की क्रमवार जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई। शिविर में नागपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. मनोज पुरोहित, डॉ. दीपिका पुरोहित, डॉ. लतीफ रहमान एवं डॉ. विश्याल सक्सेना ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी जैसी जरूरी जांच निःशुल्क की गई। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष रूप से पैप स्मीयर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांच का लाभ मिला। इसके अलावा शिविर में मौजूद आहार विशेषज्ञ द्वारा लोगों को संतुलित आहार, दैनिक दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर के दौरान कई बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपनी जांच कराने पहुंचे। लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद पंडित राम शर्मा एवं पूर्व पार्षद रफीक भूरा भाई भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की और क्षेत्र के नागरिकों से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच
00:00/02:11

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 07:49 pm IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 07:49 pm IST
Latest News

अमेरिका में एच-1बी वीजा विस्तार के नियमों में बदलाव की तैयारी

माता-पिता के साथ फोटो शेयर कर अभिनेत्री अक्षरा हासन ने कहा- यहां जन्म लेने के लिए आभारी हूं

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: स्कूल टीचर के 33,320 पदों पर आवेदन जारी, डीएलएड 26 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

महाराष्ट्र सरकार से मिली इनामी राशि से असंतुष्ट कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी, खेल मंत्री सुनेत्रा पवार को सौंपा ज्ञापन

मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की अपनी टॉप पोजीशन, हार के साथ साउथ अफ्रीका का हुआ भारी नुकसान

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

सीएम सरमा ने असम की संस्कृति को दिखाने के लिए ‘सा रे गा मा पा 2026’ की तारीफ की

आईएमएफ का नया विकास दर अनुमान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का सबूत : अर्थशास्त्री




