मुरैना, देवेन्द्र सिंह राजपूत। शहर के बनखंडी रोड से चुंगी नाका रोड के बीच स्थित एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरवी-04 टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।


आग की लपटें किचन तक फैल चुकी थीं और एलपीजी सिलेंडर को अपनी चपेट में लेने ही वाली थीं। पुलिस टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। किचन में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।


जब लपटें बिजली के बोर्ड तक पहुंचने लगीं, तो एफआरवी टीम ने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क साधकर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई। इससे बड़ा हादसा टल गया।


घटना के दौरान एक महिला झुलसकर घायल हो गई। उसे उसकी बहन ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर तैनात 1177 स्टाफ दीवान सिंह और पायलट जयबीर की तत्परता एवं मुस्तैदी से आग पर समय रहते पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।