मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई।
जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए। वहीं फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आसपास की इमारतों और 'शेट्टी टावर' के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए।
पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।
जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर फायरिंग के हर पहलू को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
निर्देशक रोहित के 'शेट्टी टावर' पर मिले फायरिंग के खोखे, घर पर गोलीबारी के निशान
00:00/02:41

Piyush Awasthi
9 सितंबर 2026, 06:17 pm IST
Piyush Awasthi9 सितंबर 2026, 06:17 pm IST
Latest News

चीन के चच्यांग प्रांत में 'बेल्ट एंड रोड' थिंक टैंक फोरम का आयोजन

नाना पाटेकर मौत मामला : फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि, बंद होगा केस

चीन-फ्रांस ने 28वीं रणनीतिक वार्ता की, सहयोग और एक-चीन सिद्धांत पर जोर

अब सूरज की रोशनी से जगमगाएंगे छतरपुर के 2 स्टेशन:हरपालपुर और छतरपुर रेलवे स्टेशन की छतों पर लगे सोलर प्लांट, पूरे जिले में बढ़ेगा दायरा

महंगाई और कमजोर आर्थिक वृद्धि से बांग्लादेश पर बढ़ा स्टैगफ्लेशन का खतरा: रिपोर्ट

'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए

आत्मनिर्भरता मिशन के चलते दाल उत्पादन में भारत की बड़ी छलांग; आयात में 31 प्रतिशत की आई गिरावट

तुर्की में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 11 की मौत

मुनव्वर फारूकी की कॉमेडी में खो जाती हैं सोनाली बेंद्रे, बोलीं-'भूल जाती हूं कि मुझे शो होस्ट करना है'




