बीजिंग। हाल ही में चीन के शनचन शहर में 33वीं एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आर्थिक नेताओं की अनौपचारिक बैठक की अध्यक्षता की, सीईओ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, द्विपक्षीय बैठकें कीं और चीनी, रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच बैठक की अध्यक्षता की, साथ ही लगभग 20 द्विपक्षीय और बहुपक्षीय गतिविधियों का संचालन किया।

अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, वैश्विक आर्थिक विकास पर दबाव और वैश्वीकरण-विरोधी लहरों के बढ़ते प्रभाव के बीच, एपेक के 21 अर्थव्यवस्थाओं के नेता और प्रतिनिधि शनचन शहर में एकत्रित हुए ताकि जवाबी उपायों पर चर्चा की जा सके और सहयोग योजनाओं पर बातचीत की जा सके। यह न केवल एशिया-प्रशांत सहयोग के लिए एक नया परिदृश्य तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि विश्व शांति और विकास को बनाए रखने पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

33वीं एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक इस वर्ष चीन का सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यक्रम है और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग में एक नया शिखर है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में और विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के समर्थन से, बैठक में महत्वाकांक्षी और व्यावहारिक " एपेक नेताओं का शनचन विज़न" हासिल किया गया, जो एपेक के "चीन वर्ष" की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि और एपेक सहयोग में एक नया मील का पत्थर है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने "किस तरह का एशिया-प्रशांत समुदाय बनाया जाए और इसे कैसे बनाया जाए" इस विषय पर चीन के प्रस्तावों को विस्तार से बताया और एशिया-प्रशांत सहयोग के लिए सही दिशा स्पष्ट की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर, एशिया-प्रशांत क्षेत्र को समग्र शांति और स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए, खुले सहयोग के लिए पुल बनाने चाहिए, नवोन्मेषी विकास को प्रोत्साहित करना चाहिए, आपसी लाभ वाली समान जीत के रास्तों का विस्तार करना चाहिए, ताकि "एशिया-प्रशांत चमत्कार" में एक नया अध्याय लिखा जा सके।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)