भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सेवॉय होटल में होंगे सात फेरे
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के ऐतिहासिक Welcomhotel by ITC Hotels The Savoy में होगी। होटल को खास तौर पर सजाया गया है और मेहमानों के स्वागत की भव्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।
मेहमानों के लिए खास पहाड़ी मेन्यू
चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों को यहां के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। मेन्यू में कई खास डिश शामिल की गई हैं, जैसे:
मडुवा रोटी
लाल चावल
गहत दाल
फाणु
कंडाली साग (बिच्छू घास से बनने वाली डिश)
पहाड़ी रायता
भांग की चटनी
मिठाई में मेहमानों को खास तौर पर झंगोरा की खीर परोसी जाएगी, जो पहाड़ी मिलेट से बनाई जाती है।
प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू की भी व्यवस्था
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहमानों के लिए प्लैटिनम और गोल्ड नाम से दो स्पेशल मेन्यू भी तैयार किए गए हैं। इनमें पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ कानपुर के कुछ खास फेमस व्यंजन भी शामिल होंगे। शाकाहारी और नॉन-वेज दोनों तरह के पकवान मेहमानों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं बार मेन्यू में प्रीमियम शैंपेन, स्कॉच, वोडका और फ्रेंच-इटैलियन वाइन भी रखी गई हैं।
एक प्लेट की कीमत 5 हजार तक
बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड वेडिंग में एक प्लेट खाने की कीमत करीब 4500 से 5000 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ स्पेशल मेन्यू की कीमत 20 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। इस तरह कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी वेन्यू से लेकर मेन्यू तक पूरी तरह रॉयल अंदाज में आयोजित की जा रही है।

