लंदन। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने कहा कि ओमान के तट पर एक घटना के बाद एक कंटेनर जहाज को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई।यूकेएमटीओ ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्हें शनिवार को 2240 जीएमटी पर खाड़ी देश से लगभग 16.7 किमी पूर्व में हुई घटना की रिपोर्ट मिली।
एडवाइजरी में कहा गया, "सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि एक कंटेनर शिप के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिससे उसमें आग लग गई है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।"
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूकेएमटीओ ने जहाज का नाम नहीं बताया। इसके अलावा, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि साइप्रस के झंडे वाला कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रते समय हमला किया, जिसमें क्रू का एक सदस्य लापता हो गया।
कमांड ने आगे कहा कि जहाज़ में आग लगने और इंजन रूम को काफी नुकसान होने की वजह से जहाज अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका।
समुद्री ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, जीएफएस गैलेक्सी की कुल लंबाई लगभग 304 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है, और इसकी आखिरी रिपोर्ट दो दिन पहले फारस की खाड़ी में मिली थी।
यह घटना होर्मुज स्ट्रेट के आसपास के पानी में बढ़ते तनाव के बीच हुई, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाले दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट्स में से एक है।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के रविवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर शिप पर हमला करने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया।
यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, "एक सिविलियन क्रू मेंबर लापता है और जहाज में आग लगने और इंजन रूम को हुए बड़े नुकसान के कारण जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहा है।"




