बीजिंग। मुंबई स्थित चीनी कौंसुल जनरल छिन च्ये ने एक टीम के साथ महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक गांव का दौरा किया। उन्होंने वहां खेतों और एक स्थानीय प्राइमरी स्कूल में जाकर किसानों, शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की।

छिन च्ये ने फसल की बढ़त और स्थानीय रहन-सहन व उत्पादन की स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया बैठक ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाया है। पड़ोसी होने के नाते, चीन और भारत दोस्ताना आदान-प्रदान को मजबूत करके और मिलकर विकास करके अपने लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने, चीन के बारे में और जानने और चीन-भारत दोस्ती के युवा दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)