छतरपुर, संदीप यादव/शिवम सोनी। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेप्टेक टाउन में 11 अक्टूबर 2026 को बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। फरियादिया नीरजा राजा के मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्परता से जांच शुरू की थी।
250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने की चोरों की शिनाख्त
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का सहारा लिया। आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद संदिग्धों की पहचान संभव हो सकी।
धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के हैं चारों आरोपी
पुलिस ने दबिश देकर चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों—शोभन भूरिया, कालू, दिनेश मंडलाई और कैलाश को धर दबोचा। ये सभी आरोपी धार जिले के थाना बाग अंतर्गत आने वाले ग्राम देवधा के रहने वाले हैं।
14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और औजार बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 63 हजार रुपये नकद, चांदी की सात चूड़ियां, दो जोड़ी पायल और तीन चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में उपयोग किए गए कटर व स्क्रू ड्राइवर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल बरामद मशरूका की कीमत करीब 14 लाख 625 रुपये है।
पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
इस अंधे कत्ल या चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने 10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक शर्मा और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
















