छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नवीन पदस्थापना सूची में छतरपुर जिले को एक और युवा प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ऋषिकेष विजय ठाकरे को छतरपुर जिले के बिजावर अनुभाग का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व / SDO-R) पदस्थ किया गया है।
- दमोह से बिजावर स्थानांतरण: ऋषिकेष विजय ठाकरे इससे पूर्व दमोह जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब बिजावर अनुभाग की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है।
- छतरपुर से धार ट्रांसफर: आदेश के अनुसार छतरपुर में पदस्थ 2024 बैच के आईएएस अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर आशीष अशोक पाटिल को धार जिले के कुक्षी अनुभाग में एसडीएम (राजस्व) बनाकर भेजा गया है।
प्रशासनिक सर्जरी के तहत बिजावर अनुभाग में आईएएस अधिकारी की पदस्थापना से क्षेत्रीय विकास कार्यों और राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।




