भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी पूर्व भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए पैदल यात्रा करते हुए आगे बढ़े।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और उनकी बात सुनी।
इसके बाद पांच शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को डीपीआर कमिश्नर से मुलाकात के लिए भेजा गया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल चयनित शिक्षकों ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व भर्ती से जुड़े मामले में जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय ले, ताकि लंबे समय से लंबित भर्ती संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।




