पन्ना/पवई: दिवाली के पावन पर्व पर जहां एक ओर लोग रोशनी और खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई थी। पन्ना पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 30 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान और एसडीओपी सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत 09 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 31,670 रुपए नकद और ताश की नौ गड्डियां जब्त की गई हैं। पवई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें और जुए जैसी कुरीतियों से दूर रहें।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक एम एल कोल, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, प्रधान आरक्षक दुलीचंद जैन, अंजनी तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, मोहन सिंह, विनोद कुमार अहिरवार, वाहन चालक मणिराज बागरी तथा आरक्षक शिवेंद्र, राहुल, भागीरथ, राजेश, राकेश एवं मनोज की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।














