छतरपुर, विनोद मिश्रा। यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट अनिवार्यता को लेकर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत यातायात थाना परिसर से हुई, जो नगर पालिका होते हुए छत्रसाल चौक तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।


रैली में एडीफाई, सुमित अकैडमी, केयर, सीलिंग, महर्षि सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बच्चों ने नारेबाजी करते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि 4 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों और समाज में जागरूकता फैलाई जा सके।