धार/गंधवानी, भानु प्रकाश शर्मा। अभिषेक करण रावत ने कठिन परिश्रम, लगन और लंबे संघर्ष के बाद MBBS की डिग्री पूरी कर डॉक्टर बनने की उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर गंधवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन से ही डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सका। अब वे चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढि़ए: गणेश पंडाल में भक्ति और सिनेमा का अनोखा संगम:'हनुमान अंश' की स्क्रीनिंग देखने उमड़ी भीड़, फिल्म कलाकार सात्विक शर्मा भी पहुंचे
इस उपलब्धि पर गंधवानी बस स्टैंड पर बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं गमछा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर डॉ. अभिषेक करण रावत का स्वागत किया। इस अवसर पर शिवपाल आर्य, मयंक खंडेलवाल, ऋषभ पटनी, संतोष जमादारी, सुनील भायल, त्रिलोक जायसवाल, पवन रावत एवं पत्रकार भानु प्रकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।
डॉ. अभिषेक के पिता करण रावत ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरे परिवार को उस पर गर्व है। उन्होंने बताया कि अभिषेक ने मेहनत और लगन से डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। परिवार ने हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए सहयोग किया।














