Wednesday, March 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली नाबालिग

छतरपुर में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली नाबालिग

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 मार्च 2026, 07:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर | मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ने छात्रा पर कोई नशीला स्प्रे छिड़ककर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। छात्रा खेत में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली है। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


शौच के लिए गई थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे नाबालिग छात्रा घर से खेत की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान छात्रा रास्ते के पास एक खेत में मरणासन्न हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े खून से सने हुए थे और वह पूरी तरह बेसुध थी।

"जब उसे थोड़ा होश आया, तो वह सिर्फ 'मुझे छोड़ दो, बचा लो' चिल्ला रही थी और फिर बेहोश हो गई।


पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी (ASP) आदित्य पटले, कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरों से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।


जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पहले पुलिस को सूचित नहीं किया था और प्राथमिकता के आधार पर बच्ची को अस्पताल ले गए। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)