मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसई गांव में 10 गायों की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका है कि गायों की मौत दूषित भोजन खाने के कारण हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पशुपालन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार, मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं 7 से 8 अन्य गायें भी गंभीर रूप से बीमार बताई जा रही हैं, जिनका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पशुपालकों के बीच चिंता का माहौल है।