Wednesday, November 18, 2026
BREAKING NEWS|

Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

शिक्षा की खबरें

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग, आईआईटी दिल्ली भारत में पहले स्थान पर

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग, आईआईटी दिल्ली भारत में पहले स्थान पर

नई दिल्ली। देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल आईआईटी दिल्ली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, ‘सस्टेनेबिलिटी 2027’ में भारत में पहला स्थान हासिल किया है। यही नहीं, आईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में भी शामिल हो गया है। आईआईटी दिल्ली को वैश्विक स्तर पर 194वां स्थान मिला है। पिछले साल के मुकाबले संस्थान ने अपनी रैंकिंग में 11 स्थान का सुधार किया है। वहीं, एशिया में भी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 19वां स्थान हासिल किया है।आईआईटी दिल्ली के अनुसार उनका कुल सस्टेनेबिलिटी स्कोर भी 83.1 से बढ़कर 86.5 हो गया है। यह रैंकिंग बताती है कि संस्थान पर्यावरण की सुरक्षा और संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए लगातार काम कर रहा है। परिसर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, बिजली की खपत कम करने, पानी बचाने, कचरे का सही प्रबंधन करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधाएं विकसित करने जैसी कई पहल की जा रही हैं। आईआईटी दिल्ली जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल जैसे विषयों पर शोध कर रहा है। इसी साल संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस के साथ मिलकर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने और इस क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। संस्थान के प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने बताया कि सतत विकास आईआईटी दिल्ली की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। संस्थान इस क्षेत्र में पढ़ाई और शोध के काम में भी आगे है। उन्होंने बताया कि परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक विशेष कार्यबल बनाया गया है। यह कार्यबल अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर योजनाएं तैयार करता है और उनके काम की लगातार निगरानी करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक रैंकिंग में सुधार संस्थान की इन्हीं कोशिशों का नतीजा है। दरअसल आईआईटी दिल्ली अपने परिसर में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने और बिजली की खपत कम करने पर काम किया जा रहा है। पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन, भूजल को फिर से भरने और इस्तेमाल किए गए पानी का दोबारा उपयोग करने जैसी व्यवस्थाएं अपनाई जा रही हैं। इसके साथ ही कचरे को अलग-अलग करके इकट्ठा करने, जैविक कचरे से खाद बनाने और दोबारा इस्तेमाल लायक सामग्री के पुनर्चक्रण पर भी जोर दिया जा रहा है। परिसर में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्थान का लक्ष्य पानी के इस्तेमाल में नेट जीरो स्तर हासिल करना और कचरे को लैंडफिल यानी कचरा भराव स्थलों तक पहुंचने से रोकना है। संस्थान के सार्वजनिक नीति विद्यालय के नेतृत्व में चल रही 'नेट जीरो इंडिया परियोजना' के तहत श्मिट साइंसेज के साथ भी काम किया जा रहा है। इस परियोजना का मकसद यह पता लगाना है कि भारत वर्ष 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य कैसे हासिल कर सकता है। इसके लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विकल्पों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली ने नीदरलैंड के डेल्फ्ट प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ भी साझेदारी की है। दोनों संस्थान शहरों में बाढ़ और गर्मी के असर को कम करने, जलवायु परिवर्तन का सामना कर सकने वाले बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़े नए समाधानों पर काम कर रहे हैं। वहीं, जिंदल स्टील के साथ मिलकर संरचनात्मक इस्पात के क्षेत्र में शोध, नई डिजाइन तकनीक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक विकास पर भी ध्यान दे रहा है। संस्थान दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं बढ़ाने, लैंगिक समानता और ग्रामीण विकास से जुड़े कामों में योगदान दे रहा है। उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वय संस्थान के रूप में यह देश के दूसरे उच्च शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस पहल के तहत गांवों में ऊर्जा, पानी और आजीविका से जुड़ी समस्याओं के टिकाऊ समाधान खोजने की कोशिश की जा रही है।

PeptechTime|
असम के गुरुचरण विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और परीक्षा नियंत्रक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 21 नवंबर अंतिम तिथि

असम के गुरुचरण विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और परीक्षा नियंत्रक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 21 नवंबर अंतिम तिथि

दिसपुर। असम के सिलचर, कछार में स्थित गुरुचरण विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 14 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित कर की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 21 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। गुरुचरण विश्वविद्यालय की ओर से जारी 14 रिक्तियों में असिस्टेंट प्रोफेसर (बंगाली) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिकी) के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (सांख्यिकी) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर (जूलॉजी) का 1 और परीक्षा नियंत्रक का 1 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे गुरुचरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना में पोस्ट के अनुसार दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'रजिस्ट्रार, गुरुचरण विश्वविद्यालय, कॉलेज रोड, सिलचर-788004, कछार, असम' के पते पर 28 नवंबर तक या उससे पहले डाक या अन्य माध्यम से पहुंचानी होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार ने यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) पास किया हो या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समान परीक्षा जैसे स्लेट/सेट उत्तीर्ण की हो। इसके अतिरिक्त, यदि किसी उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के अनुसार पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है, तो उसे नेट/स्लेट/सेट से छूट प्राप्त होगी। परीक्षा नियंत्रक के लिए अभ्यर्थियों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री और एकेडमिक लेवल-11 और उससे ऊपर के स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु परीक्षा नियंत्रक पोस्ट के लिए 55 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए अधिसूचना में आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, साक्षात्कार और/या लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 57,700 से 1,82,400 रुपए के बीच और परीक्षा नियंत्रक के लिए 1,44,200 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को पोस्ट और वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1,500 रुपए (सामान्य/अन्य) और 750 रुपए (एससी/एससी) तय किया गया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक के लिए 2,000 रुपए (सामान्य/अन्य) और 1,000 रुपए (एससी/एससी) तय किया गया है।

PeptechTime|
एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर

एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर

नई दिल्‍ली, 16 नवंबर । सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के रूप में शामिल होने के इच्छुक, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ देश के नागरिकों (पुरुषों और महिलाओं दोनों) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है।एएफएमएस की ओर से मेडिकल ऑफिसर पोस्ट के लिए 120 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें 90 पुरुषों के लिए और 30 महिलाओं के लिए शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु एमबीबीएस डिग्री धारकों के लिए 30 वर्ष और पीजी डिग्री धारकों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार, मेरिट सूची आदि के आधार पर किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू दिसंबर 2026 में दिल्ली में आयोजित किए जाने की संभावना है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एएफएमएस की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

PeptechTime|
इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 37 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, जानें आवेदन की शर्तें और योग्‍यता

इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 37 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, जानें आवेदन की शर्तें और योग्‍यता

नई दिल्‍ली, 16 नवंबर । इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इरकॉन ने लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुबंध के आधार पर मैनेजर/इलेक्ट्रिकल की कुल 37 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की हैं। इरकॉन की ओर से मैनेजर/इलेक्ट्रिकल पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में जनरल के 13, ओबीसी के 11, एससी के 7, ईडब्ल्यूएस के 3 और एसटी के 3 पद शामिल हैं। मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा मानक और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हो, होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास रेलवे, मेट्रो रेल, पावर ट्रांसमिशन/डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज में इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग/टीआरडी मेंटेनेंस का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, रेलवे ओएचई/पावर सप्लाई/स्काडा, ई एंड एम और इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी डायवर्जन के अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू 19 और 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से 'इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, पूर्वी क्षेत्र - 378, प्रांतिक पल्ली, कासबा, 47बी बस स्टैंड के पास, कोलकाता-700107' पते पर और 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से 'इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, हाउस नबंर - 6, दूसरी मंजिल, कोयल होटल के सामने, विवेकानन्द पथ, उलुबारी, गुवाहाटी, असम - 781007' पते पर आयोजित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए पंजीकरण ऊपर बताई गई जगह पर सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। वहीं, उम्मीदवार ऊपर बताई गई तारीख और जगह पर दोपहर 1:00 बजे तक ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इरकॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

PeptechTime|
एनपीसीआईएल भर्ती 2026: नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन में 80 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित, 18 नवंबर अंतिम तिथि

एनपीसीआईएल भर्ती 2026: नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन में 80 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित, 18 नवंबर अंतिम तिथि

लखनऊ। एनपीसीआईएल के नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन (एनएपीएस) ने एक वर्ष की अवधि के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 80 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन बाकी है यानी 18 नवंबर तक युवाओं के पास अवसर है। एनपीसीआईएल-एनएपीएस की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 80 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस के 50, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 16 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 14 पद शामिल हैं। वहीं, विभिन्न विषय के अनुसार जारी रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 25, ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई फिटर के 16, ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 9, डिप्लोमा अप्रेंटिस-मैकेनिकल के 5, डिप्लोमा अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल के 3, डिप्लोमा अप्रेंटिस-इलेक्ट्रॉनिक्स के 2, डिप्लोमा अप्रेंटिस-सिविल के 6, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-मैकेनिकल के 4, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल के 3, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-ह्यूमन रिसोर्स के 3, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-फाइनेंस और अकाउंट्स के 2 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस-कॉन्ट्रैक्ट और मटेरियल मैनेजमेंट के 2 पद शामिल हैं। अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर की शाम 4 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर पूरी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले अभ्यर्थियों का ट्रेड अप्रेंटिस के लिए एनएपीएस और डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में फुल-टाइम/रेगुलर आईटीआई पास सर्टिफिकेट, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम/रेगुलर डिप्लोमा पास सर्टिफिकेट और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या बीबीए, बीए, बीएससी, बीकॉम में फुल-टाइम/रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री या संबंधित विषय में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 24 वर्ष, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 25 वर्ष और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 26 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 18 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10,560 से 11,040 रुपए के बीच, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

चक्रवात 'अकवान' का खतरा: ओडिशा सरकार ने 2.04 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की

चक्रवात 'अकवान' का खतरा: ओडिशा सरकार ने 2.04 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की

आंध्र प्रदेश: लक्ष्मी पार्वती ने एनटीआर की विरासत की उपेक्षा पर सीएम नायडू को घेरा

आंध्र प्रदेश: लक्ष्मी पार्वती ने एनटीआर की विरासत की उपेक्षा पर सीएम नायडू को घेरा

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से रौंदा, अंडर-17 एशियन कप क्वालिफिकेशन के एक कदम और करीब पहुंचा

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से रौंदा, अंडर-17 एशियन कप क्वालिफिकेशन के एक कदम और करीब पहुंचा

ओडिशा: कांग्रेस भुवनेश्वर में रैलियां करेगी और 'संविधान बचाओ मार्च' निकालेगी

ओडिशा: कांग्रेस भुवनेश्वर में रैलियां करेगी और 'संविधान बचाओ मार्च' निकालेगी

भारत और चेक गणराज्य ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

भारत और चेक गणराज्य ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति

भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति

चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी

चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, प्रदूषण कम होते ही हटाई गई पाबंदियां: सीमा मलिक

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, प्रदूषण कम होते ही हटाई गई पाबंदियां: सीमा मलिक

जिंदा बाहर लौट पाऊंगा या नहीं पता, जेल बंद इमरान खान की चिट्ठी से बढ़ी समर्थकों की चिंता

जिंदा बाहर लौट पाऊंगा या नहीं पता, जेल बंद इमरान खान की चिट्ठी से बढ़ी समर्थकों की चिंता