टीकमगढ़,मोसिन। जिला मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” के तहत एक अहम पहल की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत झांसी निवासी कांग्रेस प्रवक्ता युवराज सिंह यादव को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पार्थ सिंह जू देव के होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।


बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित डिजिटल नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करना है। संगठन का कहना है कि इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें सक्रिय नेतृत्व के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभा सकें।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवराज सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम युवाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।