छतरपुर/ नौगांव। नगर के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

