दमोह, राजेन्द्र तिवारी। जिले के बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत नीमखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार युवक रात करीब 2 बजे से टॉवर पर चढ़ा हुआ है और नीचे उतरने से इंकार कर रहा है।


प्राथमिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना प्रभारी शिलास विनीत डायल-112 पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


पुलिस एवं स्थानीय लोग युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। घटना को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।