छतरपुर(संदीप यादव)। लवकुश नगर में खाना बनाते समय युवक के शरीर पर आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना लवकुश नगर क्षेत्र की है, जहां एक युवक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग की चपेट में आ गया। आग लगने से युवक के शरीर के बड़े हिस्से पर गंभीर जलन हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को बचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर भेज दिया।
जिला अस्पताल में युवक को वर्ण वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।











