जन-जन के संग, फाग के रंग: विधायक रामेश्वर शर्मा की अनूठी रंगपंचमी

PeptechTime
8 मार्च 2026, 08:48 am IST
PeptechTime8 मार्च 2026, 08:48 am IST
Advertisement
भोपाल,जीतेंद्र यादव । रंगपंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के Rameshwar Sharma एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ में नजर आए। हर वर्ष की तरह इस साल भी उन्होंने समर्थकों के साथ जमकर रंगपंचमी मनाई।
होली के उत्साह और उमंग में डूबे विधायक रामेश्वर शर्मा कीचड़ में उतरकर समर्थकों के साथ होली खेलते दिखाई दिए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
विधायक का कीचड़ में होली खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें रंगपंचमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उत्साह की सराहना कर रहे हैं।


