मैहर,पुष्पेंद्र कुशवाहा । मैहर जिले में आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ इस खेल महाकुंभ में देश के कोने-कोने से आई नामी टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन श्री रामजानकी बड़ा अखाड़ा ट्रस्ट के श्री श्री 1008 श्री सीता बल्लभ शरण जू महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। महाराज और मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने फीता काटकर मैदान का उद्घाटन किया। विधायक ने स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, उनका परिचय लिया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


पहला मुकाबला: हरियाणा बनाम उत्तर प्रदेश उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों से 6-6 धुरंधर खिलाड़ी मैदान में उतरे। मैच की शुरुआत से ही दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया और दोनों ही राज्यों की टीमें एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष करती नजर आईं इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों की दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं: महिला वर्ग: CRPF अजमेर, यूपी पुलिस, साईं (SAI) केरला, हरियाणा हॉस्टल, छत्तीसगढ़ और पुणे , पुरुष वर्ग: इनकम टैक्स दिल्ली, CRPF अजमेर, साईं गुजरात, रेड आर्मी हैदराबाद, प्रयागराज हॉस्टल, हरियाणा हॉस्टल, यूपी पुलिस और साईं केरला का मैच खेला गया अतिथियों का लगा तांता।


कार्यक्रम की अध्यक्षता RCCPL के यूनिट हेड देवेन्द्र पटेल ने की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, समाजसेवी डॉ. कैलाश जैन, और कांग्रेस नेता धर्मेश घई, समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।