केंद्रीय बजट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी

Advertisement
छतरपुर,संजय अवस्थी। केंद्रीय बजट को लेकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और हर वर्ग व हर क्षेत्र के लिए बहुउपयोगी है।
राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी दृष्टिकोण से उन सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिनकी आने वाले समय में सबसे अधिक मांग होगी। बजट में किसानों, गरीबों, मातृशक्ति और युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट औद्योगिक क्षेत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और पर्यटन सहित हर क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक ठोस कदम है। सरकार का उद्देश्य समग्र विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश के विकास को नई दिशा देगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
