Saturday, February 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाटोस्ट लेकर घर लौट रही दो मासूमों को कार ने कुचला

टोस्ट लेकर घर लौट रही दो मासूमों को कार ने कुचला

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 फ़रवरी 2026, 09:25 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना, अंबिका केशरी। सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा-कालिंजर स्टेट हाईवे पर स्थित दसमा मील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक एमपी 19 सीबी 6289 ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो बच्चियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित नागौद की ओर फरार हो गया। मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय सोनम दहायत व 9 वर्षीय मोनवी दहायत के रूप में हुई है। मोनवी डंडियां प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी, जबकि सोनम पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया गया कि दोनों बच्चियां सुबह घर से साहू किराना दुकान टोस्ट खरीदने गई थीं और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


साथ ही टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बोलेरो पिकअप की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार का कहना है कि वाहन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)