Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालगालों पर तिरंगा और दिल में 'विजयी भारत की तस्वीर', वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भोपाल में चढ़ा क्रिकेट का खुमार

गालों पर तिरंगा और दिल में 'विजयी भारत की तस्वीर', वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भोपाल में चढ़ा क्रिकेट का खुमार

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 07:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल (जीतेन्द्र यादव)। राजधानी भोपाल आज खेल के जुनून, आस्था और उल्लास के त्रिवेणी संगम का गवाह बनी। अवसर है भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले का। इस महामुकाबले में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए भोपाल की महिलाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने अनूठा प्रदर्शन किया। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी का विशेष संयोग होने के कारण इस जश्न का उत्साह दोगुना नजर आया।


राजधानी के प्रमुख चौराहों पर जुटे क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों पर तिलक लगाया और गुलाल उड़ाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों की लंबी उम्र व शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलकामनाएं कीं। क्रिकेट के दीवानों ने अपने गालों पर 'विजयी विश्व भारत' और 'तिरंगे' के टैटू बनवाकर अपनी टीम के प्रति अटूट समर्थन जाहिर किया।


इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है; एक तरफ मातृशक्ति का पर्व महिला दिवस है, तो दूसरी तरफ रंगों का त्यौहार रंगपंचमी। इन शुभ अवसरों पर हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय टीम फाइनल जीतकर तिरंगा लहराएगी और देश को गौरवान्वित करेगी। वहीं, मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे अपनी टीम के लिए प्रार्थना कर रही हैं और चाहती हैं कि आज महिला शक्ति के आशीर्वाद से टीम इंडिया कप लेकर घर आए।


मैच को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से मैच देखने की तैयारियां भी की गई हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)