Wednesday, March 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदर्दनाक हादसा: नौगांव में ई-रिक्शा खाई में पलटा; 3 साल की मासूम की मौत, मां-बेटा घायल

दर्दनाक हादसा: नौगांव में ई-रिक्शा खाई में पलटा; 3 साल की मासूम की मौत, मां-बेटा घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 09:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नौगांव। मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और 5 साल का भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला के ग्राम कनेरा निवासी रश्मि कुशवाहा अपनी 3 साल की बेटी आरोही और 5 साल के बेटे लोचन के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके ग्राम गैरोली जा रही थीं।


रविवार दोपहर नया गांव के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य युवक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए।


इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे स्कूटी सवार राहगीर पीयूष सोनकिया ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 साल की बच्ची आरोही को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां और बेटे का इलाज जारी है।


अस्पताल कर्मचारियों ने परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)