टीकमगढ़, मोसिन अहमद। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को अनियमितताओं के आरोपों के चलते 7 अप्रैल 2026 को पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।
नगरहित को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 346 के तहत यह निर्णय लिया गया है। अब अंजली शर्मा नगर पालिका के सभी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रशासनिक स्तर पर इस फैसले को नगर पालिका के कामकाज को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

