10वीं का पेपर देकर निकला 'ऋषि', बाहर काल बनकर खड़े मिले लड़कों ने ले ली जान, दमोह में सनसनीखेज हत्याकांड

Advertisement
दमोह, राजेन्द्र तिवारी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मलैया मिल स्थित ओजस्विनी कॉलेज के पास चाकूबाजी की घटना में कक्षा 10वीं के छात्र की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इमलाई निवासी ऋषि अहिरवार (15) पिता कमलेश अहिरवार का कुछ दिन पहले हिरदेपुर के छात्रों से विवाद हुआ था। शुक्रवार को ऋषि अपनी कक्षा 10वीं का पेपर देने ओजस्विनी कॉलेज गया था। पेपर खत्म कर जब वह कॉलेज के बाहर निकला, तभी कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल ऋषि को उसके सहपाठी तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती किया। इलाज के दौरान ऋषि ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
