नौगांव,कमल यादव। राजा यादवेंद्र सिंह जूदेव स्टेडियम नौगांव बुंदेलखंड में मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं स्टेट स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट स्पोर्ट जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नौगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र प्रताप अहिरवार की देखरेख में 3 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे चार विकासखंड के खिलाड़ी शिक्षक गण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नौगांव नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष क्रिकेट खिलाड़ी श्री सावंत सिंह शीलू राजा के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ हुआ ।


विशेष सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी मंचासीन रहे । श्री विष्णु कांत प्रजापति सहसंयोजक अधिकारी खेलकूद श्री प्रमोद दुबे श्री संदीप पाठक विशेष रूप से प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे ।


इस अवसर पर अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल कूद जरूरी है सरकार की यह नीति शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए और उनके मानसिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी । इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र प्रताप अहिरवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया और खेल के मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी ।


जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच बड़ा मलहरा और बिजावर के बीच आयोजित किया गया द्वितीय मैच नौगांव और छतरपुर के बीच हुआ । चार विकास खण्ड शिक्षा विभाग के शिक्षक गण एवं जिला की जानकारी श्री प्रशांत त्रिवेदी श्री सुधीर नामदेव शैलेश खरे उद्घोषक खिलाड़ी अमित विछोले सत्येंद्र जड़िया वसीम अंसारी अंपायर महमूद खान मनीष नामदेव स्कॉलर अभिषेक द्विवेदी जी राजकुमार सेन अजय प्रजापति की खेलकूद में प्रतियोगिता सहभागिता रही । चार विकासखंड के विजेता और विजेता खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया ।