Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनातेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, चालक व कंडक्टर घायल

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, चालक व कंडक्टर घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 फ़रवरी 2026, 07:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमरपाटन,नरेंद्र। नेशनल हाईवे 30 पर पंजाबी ढाबा के सामने मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक महाराष्ट्र के जलगांव से प्याज लेकर बिहार के दरभंगा जा रहा था। इसी दौरान सामने अचानक गाय आ जाने और आगे चल रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।


हादसे के बाद ट्रक में लोड प्याज हाईवे पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना में ट्रक चालक शिव शंकर पाल एवं कंडक्टर अर्जुन कोल घायल हो गए।


सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सहायक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


यह घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित नेशनल हाईवे 30 पर पंजाबी ढाबा के सामने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)