Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में गंभीर सड़क हादसा चार व्यक्ति घायल

भोपाल में गंभीर सड़क हादसा चार व्यक्ति घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
14 फ़रवरी 2026, 07:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव |शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो कार मुबारकपुर के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई।


हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए जलती बोलेरो से चारों युवकों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।


बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटने में देरी होने के कारण परिजनों के लगातार फोन आ रहे थे। इसी जल्दबाजी में चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे यह हादसा हुआ।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)