नई दिल्ली। शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने भारी उछाल के साथ रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद एवं विदेशी पूंजी प्रवाह से अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्स 416.67 अंक उछलकर 86,026.18 अंक के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 सितंबर, 2024 को सेंसेक्स 85,978.25 अंक पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.65 अंक बढ़कर 26,306.95 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
फिलहाल सेंसेक्स 400.86 अंक यानी 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 86,010.37 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 78.10 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 26,283.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जबकि इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 1022.50 अंक यानी 1.21 फीसदी चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 320.50 अंक यानी 1.24 फीसदी बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ था।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में सास और पति ने बहू पर किया जानलेवा हमला, सड़क पर एक घंटे तक बेहोश पड़ी रही पीड़िता; नहीं पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

सीईसी के खिलाफ केरल विजिलेंस की जांच से जुड़ा एक नया आयाम

दीपावली पर डायबिटीज के मरीज भी ले सकते हैं मिठाई का स्वाद, बस इन बातों का रखें ध्यान

छतरपुर में दो बहनों के इकलौता भाई का तलैया में मिला शव; सिर-गर्दन पर चोट के निशान देख पिता ने जताई हत्या की आशंका

छतरपुर में अचानक सामने आए वाहन से बिगड़ा संतुलन, सड़क पर पलटी टैक्सी; चालक की दर्दनाक मौत

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनएफडीबी से एक सक्रिय विकास संस्थान के रूप में भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया

'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे', संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक पोस्ट

चार्ल्स लेक्लर्क से आमने-सामने बात करना चाहते हैं लुईस हैमिल्टन

छतरपुर के खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस






