Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाभाई की हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रैगांव पुलिस की कार्रवाई

भाई की हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रैगांव पुलिस की कार्रवाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 11:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना,अंबिका केशरी । सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र में हुई एक क्रूर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला रैगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भटगंवा का है।


जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को फरियादी अतुल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार के ही सदस्य गुड्डू सिंह और शिवांश सिंह ने उसके बड़े भाई प्रदीप सिंह के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही आरोपी शिवांश सिंह बघेल को 5 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुखेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को रैगांव पुलिस ने 9 मार्च को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों तथा अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)