छतरपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र मडियादो बफर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूक फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एक छोटी नर्सरी तैयार की गई , जिसमें वन क्षेत्रों से एकत्रित बीजों का प्रयोग किया गया।
रेंजर जेपी मिश्रा ने बताया कार्यक्रम मे थीम "आज बोया कल उगाया,हमारा संकल्प आज पौधा तैयार करेगे कल हरियाली लायेगे, धरती वचाओ-भविष्य सजाओ " रही । जिला पंचायत सदस्य अभिषेक जैन, सरपंच ईको विकास समिति अध्यक्ष - परसू आदिवासी, सरपंच चौरइया गुबंदी आदिवासी, मडियादो, कलकुआ, उदयपुरा के स्कूली बच्चों के साथ साथ मडियादो के गणमान्य नागरिक एवं मीडियाकर्मी आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


