बीना,बृजपाल सिंह राजपूत। बीना की विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस में हैं या भाजपा में? फिलहाल संसय बरकरार है। वही हाईकोर्ट में उनके वकील ने तो साफ कह दिया – “वे अभी भी कांग्रेस की सदस्य हैं! इस राजनीतिक ड्रामा पर आज बीना में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने जोरदार प्रेस वार्ता की और पत्रकारों को पूरी कहानी बता दी।


2023 के विधानसभा चुनाव में बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बनीं निर्मला सप्रे। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की राहतगढ़ आमसभा में वे भाजपा सांसद लता वानखेड़े के समर्थन में पहुंचीं और भाजपा का दमन थाम लिया।


इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर हाईकोर्ट में दलबदल कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर की। वहीं, बीना से पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने भी जबलपुर हाईकोर्ट में अलग याचिका लगाई। दोनों याचिकाओं की सुनवाई अब जबलपुर हाईकोर्ट में हो रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता ने बताया कि


सुनवाई के दौरान निर्मला सप्रे के वकील ने लिखित आवेदन देकर कोर्ट को बताया कि उनकी मुवक्किल अभी भी कांग्रेस पार्टी में ही हैं। हाईकोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया और याचिकाकर्ता उमंग सिंघार को ठोस सबूतों के साथ अगली पेशी पर हाजिर होने का आदेश दिया। अब 20 अप्रैल को अगली सुनवाई है