लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर उन्हें (विपक्ष) समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में न कहीं दंगा है और न कोई कर्फ्यू है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "सरकार के अच्छे काम का विरोध करना विपक्ष का काम है। उनकी यही पॉलिसी है। अगर वे चुनाव के समय जनता के पास जाकर कहेंगे कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, तो उन्हें वोट कौन देगा? इसीलिए वे विरोध करते हैं। कानून-व्यवस्था पर, उन्हें समझना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान दंगे और कर्फ्यू लगे थे। इस सरकार में न कहीं दंगा है और न कोई कर्फ्यू है। हर तरह सब चंगा है।"
राजभर ने यह भी कहा कि जो लोग अपराधियों को संरक्षण देते थे, वे चाहते हैं कि यही स्थिति बनी रहे। उनके राज में 'गुंडा राज' था। यह मुख्यमंत्री योगी का राज है और उनकी सरकार में किसी भी माफिया या अपराधी के लिए बुलडोजर तैयार है।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज माफिया-अपराधियों के मन में भय है। उपद्रवियों को कोई भी उपद्रव करने से पहले बुलडोजर का डर रहता है। अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी भय सता रहा है। वे विपक्ष के लोग हैं, इसलिए वे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करते हैं।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही है। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि यूपी में 'हथेली गर्म, पुलिस नरम' है। भाजपा राज में तमाम भूमाफिया जन्म ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार ने डायल-100 की व्यवस्था को बिल्कुल खराब कर दिया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अरामको चाइना चैंपियनशिप: प्रणवी ने 'ईवन-पार' स्कोर किया; स्पेन की गैल्मेस और इंग्लैंड की हीथ संयुक्त रूप से आगे

सितारा देवी: कथक को नई पहचान देने वाली महान नृत्यांगना, जिनके घुंघरुओं पर थिरकता था पूरा हिंदुस्तान

असम में एनसीबी की तीसरी तिमाही मीटिंग, ड्रग तस्करी के खिलाफ जॉइंट स्ट्रेटेजी को किया मजबूत

'एलियास रुक्मिणी' में युवा कृष्णा के किरदार में दिखे नितिन, निर्माताओं ने जारी किया नया लुक

'मुसलमानों की आबादी को लेकर नफरत फैलाई जा रही', किरीट सोमैया पर भड़के वारिस पठान

आईएसएल: ब्रिसन और इरफान का 'डबल धमाल', चेन्नईयन एफसी ने ईस्ट बंगाल को 5-3 से रौंदा

किरदार तैयार करने में लगते हैं हफ्ते, अभिनेता बनने में लग जाते हैं साल : पंकज त्रिपाठी

'राहुल गांधी को मेरे पिता ने अपना पक्ष बता दिया है', स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर यतींद्र सिद्धारमैया बोले

पत्नी नीलम के लिए भावुक हुए रोनित रॉय, बोले- तुम्हारे बिना कुछ भी मुमकिन नहीं







