Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरमहिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप, पीहर पक्ष का आरोप- 'बेटी को मार कर कुएं में फेंका'

महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप, पीहर पक्ष का आरोप- 'बेटी को मार कर कुएं में फेंका'

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 07:04 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,लोकेन्द्र सिंह । बड़ामलहरा अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र के हरदोलपट्टी गांव में एक महिला का शव खेत में बने कच्चे कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रामरति कुशवाहा पत्नी मिहिलाल कुशवाहा के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार हरदोलपट्टी निवासी रामरति कुशवाहा का शव कंदुआ हार स्थित खेत में बने कच्चे कुएं में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना भगवां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इधर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला का ससुराल पक्ष से पहले से विवाद चल रहा था।


फिलहाल भगवां थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)