बक्सवाहा,राजू दुबे। नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 4 में चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली को खुदाई के बाद खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं आवारा मवेशी भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
इतना ही नहीं, निर्माण कार्य के दौरान निकाला गया कचरा और मलबा भी मौके पर ही पड़ा हुआ है, जिसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है और बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

