Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरविक्रमपुर में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा

विक्रमपुर में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा

Post Media
News Logo
PeptechTime
3 मार्च 2026, 05:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

राजनगर,तुलसीदास सोनी । क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विक्रमपुर में नई पुलिस चौकी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अगम जैन, पुलिस अधीक्षक छतरपुर, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में सरपंच लोकपाल सिंह बुंदेला और पहाड़ी सरपंच वीरेंद्र सिंह बुंदेला, राधारमन पब्लिक स्कूल डायरेक्टर गुडडन अग्निहोत्री भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।


नव स्थापित चौकी के शुभारंभ के अवसर पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि यह चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत और जनता के सहयोग की सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि वे पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं।


एसपी अगम जैन ने बताया कि इस चौकी के संचालन से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और नागरिकों में पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। नई चौकी के साथ ही क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया की सुविधा उपलब्ध होगी।


इस दौरान प्रमुख रूप से विक्रमपुर सरपंच लोकपाल सिंह बुंदेला, पहाड़ी सरपंच वीरेंद्र सिंह बुंदेला, गुडड अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष छिददी कुशवाहा, कटू सरपंच इमलिया, रामकुमार अवस्थी पूर्व सोसायटी प्रबंधक, बिहारी सिंह, आराम सिंह, गजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह,


इस पहल से विक्रमपुर क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा और भरोसा मिलेगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)