छतरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में पदस्थ 37 उपनिरीक्षकों (SI), सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों (Head Constable) और आरक्षकों (Constable) की नवीन पदस्थापना की गई है। इस सूची में कुछ कर्मियों के पूर्व में जारी तबादला आदेशों को संशोधित भी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मियों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
- उपनिरीक्षक (SI): उनि सुरेन्द्र मरकाम को पुलिस लाइन से थाना लवकुशनगर, उनि अजय शाक्य को थाना लवकुशनगर से थाना बक्सवाहा भेजा गया है। वहीं उनि माया देवी कोंदर का नौगांव स्थानांतरण आदेश संशोधित कर उन्हें सिविल लाइन थाने में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक बब्लू सिंह गौंड़ को थाना सरवई से थाना चंदला भेजा गया है।
- सहायक उपनिरीक्षक (ASI): सउनि प्यार खान को पुलिस लाइन से थाना नौगांव, सउनि मदन मोहन दुबे को थाना चंदला से थाना ईसानगर और कावा सउनि बाबू बेग को पुलिस लाइन से थाना यातायात भेजा गया है।
- प्रधान आरक्षक (Head Constable): प्रआर धर्मदास अहिरवार व प्रआर बृजेश यादव को थाना कोतवाली, प्रआर विनीता दांगी को थाना सिविल लाइन, प्रआर राजेश अहिरवार को थाना महाराजपुर, प्रआर प्रेमनारायण को थाना हरपालपुर, प्रआर बचनेश प्रजापति व प्रआर राजेन्द्र रावत को थाना राजनगर, प्रआर लक्ष्मण अहिरवार को थाना बाजना, प्रआर संदीप सिंह तोमर को थाना सरवई, प्रआर जांगवेन्द्र सिंह को थाना मातगुवां और देवंती खरे को थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है।
- प्रआर रीना पटेल को थाना ईसानगर से पुलिस लाइन भेजा गया है।
- प्रआर लखन लाल प्रजापति को चौकी घुवारा (थाना भगवां) में तैनाती मिली है।
- प्रआर रविकांत अहिरवार का चौकी लुगासी (थाना नौगांव) का आदेश संशोधित कर थाना सिविल लाइन किया गया है।
- प्रआर उमेश तिवारी का यातायात थाने का आदेश संशोधित कर पूर्ववत यथावत रखा गया है।
- महिला आरक्षक एवं आरक्षक: आरक्षक धीरेन्द्र सिंह को थाना अलीपुरा, भावना देवी वंशकार को सीसीटीवी कन्ट्रोलरूम छतरपुर, किलेश गोरे को लवकुशनगर, नरेश सिंह परिहार को सिविल लाइन, चांद खान को राजनगर, रनमत सिंह यादव को चौकी घुवारा, जय सिंह राजपूत को चौकी बछौन (थाना चंदला), अंकित पुरोहित को बमीठाव अजय मिश्रा को बाजना थाने में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही महिला आरक्षक अंजना गुरु को जिला विशेष शाखा, शिवेन्द्र सिंह व कल्पना अहिरवार को कोतवाली, वीरेन्द्र साहू को मातगुवांऔर प्रीति अहिरवार को ईसानगर भेजा गया है। आरक्षक रामनिवास साहू का लवकुशनगर का आदेश संशोधित कर यथावत गौरिहार रखा गया है।
एसपी ने सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।













