Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशनेपाल: मधेश प्रांत में Gen Z युवाओं और CPN-UML कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

नेपाल: मधेश प्रांत में Gen Z युवाओं और CPN-UML कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 नवंबर 2025, 11:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नेपाल के मधेश प्रांत के बाड़ा में बुधवार को Gen Z युवाओं और सत्तारूढ़ पार्टी CPN-UML कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने दोपहर 12:30 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया और सिमरा एयरपोर्ट का संचालन भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

घटना तब हुई जब UML के शीर्ष नेता शंकर पोखरेल और महेश बस्नेत ‘यूथ अवेकनिंग कैंपेन’ में शामिल होने सिमरा आने वाले थे। इससे पहले Gen Z समूह ने सोशल मीडिया पर विरोध की अपील की थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सुबह करीब 10 बजे 100–150 युवा सिमरा चौक पर जुटे और उनकी UML कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई। मामला पत्थरबाजी और मारपीट तक पहुंच गया। Gen Z नेताओं का आरोप है कि UML कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिसमें कई युवक घायल हुए। घायलों का इलाज सिमरा अस्पताल में किया गया।

झड़प के बाद कुछ युवक एयरपोर्ट के मुख्य गेट तक पहुंच गए और वहां नुकसान पहुँचाया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 4 आंसू गैस के गोले छोड़े। बढ़ते तनाव के चलते UML नेताओं ने दौरा रद्द कर दिया।

कर्फ्यू के दौरान भी कई Gen Z युवा सड़कों पर उतर आए, टायर जलाए और पुलिस पर UML का पक्ष लेने का आरोप लगाया। युवाओं ने UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)