खजुराहो,तुलसीदास सोनी। नगर परिषद सभागार कच्छ में बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति डॉ नंदिता पाठक ने सोमवार को विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को लेकर लोकसभा स्तर पर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा। यह अधिनियम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आजादी के बाद से महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी आरक्षण दिलाने का प्रयास नहीं किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में महिलाओं को संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब विपक्षी दलों के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका। श्रद्धेय अटल जी के समय महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले सभी दल आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियां कितनी महिला विरोधी हैं, इसका प्रमाण है शाहबानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने संसद में कानून बनाकर पलट दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर देश की आधी आबादी के प्रति भाजपा के सम्मान और दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित किया है।
पत्रकार-वार्ता के दौरान मुख्य वक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर नंदिता पाठक के अलावा प्रदेश महिला मोर्चा से श्रीमती ज्योति दुबे छतरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साहू, राजनगर जनपद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेम भाई मनीराम कुशवाहा, श्रीमती पूजा दुबे खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी एवं मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल मंचासीन रहे श्री कांत मिश्रा। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अरविंद रावत ने बताया कि पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पाठक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून के रूप में हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बनने जा रहे हैं, जिसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता ही है कि इस कानून को लागू कराने के लिए 16, 17 एवं 18 अप्रैल को देश की संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महती भूमिका यह महिला आरक्षण कानून निभाएगा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दो नंदिता पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है। उनके लिए यह विधेयक केवल चुनावों के घोषणापत्र का पन्ना मात्र था, जिसे उन्होंने कभी नीयत के साथ लागू नहीं किया। आज कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जिस देश ने उन्हें दशकों तक पूर्ण बहुमत और निर्बाध सत्ता सौंपी, संसद में उस देश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए? महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही यह रहा है कि उन्होंने हमेशा आधी आबादी के अधिकारों को अपने राजनीतिक स्वार्थ और सहयोगियों के दबाव की वेदी पर चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

