भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, कृषि, ग्रामीण उन्नयन और समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।