छतरपुर,संदीप यादव। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड पर चोरी के शक में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति पर एक घर में चोरी की नीयत से घुसने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी भीड़ का आक्रोश कम नहीं हुआ और लोग मारपीट करते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल व्यक्ति को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।


फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। इस संबंध में 15 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी साझा की है।